{"_id":"616dafd9ac3042229f0b5aaf","slug":"enthusiasm-for-vaccination-shown-in-mega-campaign-baraut-news-mrt5612107138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा अभियान में वैक्सीनेशन के लिए दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा अभियान में वैक्सीनेशन के लिए दिखा उत्साह
विज्ञापन
खेकड़ा मे लाभार्थी को वैक्सीन लगाती एएनएम
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की छह सीएचसी के लिए मिला था 30,700 वैक्सीनेशन का लक्ष्य
वैक्सीनेशन कराने के लिए उत्साहित नजर आए लोग, 18,163 ने लगवाया टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जनपद में सोमवार को मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जनपद में 30,700 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों ने उत्साह दिखाया। खराब मौसम के बावजूद बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना, बिनौली और छपरौली सीएचसी और इनसे जुड़ी पीएचसी में 18,163 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया।
बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 6300 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला। उन्होंने बताया कि वैसे तो अभी केवल चार कैंप चल रहे है, लेकिन सोमवार को मेगा अभियान में 27 कैंप चलाये गए। 100 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीएचसी के अलावा सभी पीएचसी व अधिकांश गांवों में कैंप लगा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पंजीकरण करने वाले और बिना पंजीकरण वाले लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज के रूप में वैक्सीन लगाई गई। खेकड़ा नगर के साथ ही 19 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 3230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि कोरोना की आगामी लहर को टालने के लिए वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर है। सोमवार को खेकड़ा में सीएचसी, शिव मंदिर अहिरान, इस्लामी मदरसे में कैंप लगाया गया। इसके अलावा जिला जेल, गांव भगोट, गढ़ी कलंजरी, लहचौड़ा, सरफाबाद, ललियाना, बड़ागांव, बसी, सुन्हैड़ा, काठा, मवीकलां, सांकरौद, सुभानपुर, रटौल, अहमदनगर, घिटौरा में कैंप लगाकर व्यापक वैक्सीनेशन किया गया।
जिले में ऐसे हुआ वैक्सीनेशन
ब्लॉक सत्र लक्ष्य पहली डोज दूसरी डोज कुल
बागपत 36 5500 1743 1912 3655
बड़ौत 20 6300 1684 1791 3475
बिनौली 29 5400 1085 2745 3830
छपरौली 23 4300 539 1931 2470
खेकड़ा 18 4500 817 2413 3230
पिलाना 19 4700 480 1023 1503
कुल 145 30700 6348 11815 18163