बिजरौल गांव में घर में घुसकर पीटा, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनुस पुत्र हकीमुद्दीन के घर में घुसकर मंगलवार को चार युवकों ने उनके बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौची की और जान से मारनी की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने यूनुस का बड़ा भाई हकीम के मकान पर भी हमला बोला और उसके साथ भी मारपीट की और बाद में जान से मारने की नीयत से फायर कर भाग निकले।
इसके बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल तैनात किया। इस संबंध में यूनुस ने विकास, रवि, अमन, गोल्डी निवासी बिजरौल के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 307, 452 आईपीसी में मामला दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन बाद भी पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं सकी। सूत्रों के अनुसार अभी भी गांव में पुलिस बल तैनात है। इस संबंध में एसएसआई चितवन ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।