फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   English test held under strict security, 61 students absent

कड़ी सुरक्षा में हुई अंग्रेजी की परीक्षा, 61 छात्र रहे अनुपस्थित

Thu, 27 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
English test held under strict security, 61 students absent
कड़ी सुरक्षा में हुई अंग्रेजी की परीक्षा, 61 छात्र रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

बड़ौत। जिले में चल रही इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा में बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न करायी गई। पेपर छूटने के बाद किसी परीक्षार्थी ने पेपर को सरल तो किसी ने कठिन बताया।

जनपद में 13 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर था। इसमें कुल 4852 छात्र पंजीकृत थे, जिनमेें से 4791 छात्र उपस्थित रहे। 61 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। मांउट लिटरा स्कूल में परीक्षा से छूटने के बाद जब छात्रा विधि मलिक से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि पेपर आसान था। समय से पूर्व ही पेपर हल कर लिया था। छात्र सृष्टि तोमर व प्रियांशी सोलंकी का कहना था कि पेपर में तीन सेट थे जो आसान थे। इंग्लिश ग्रामर में रिक्त स्थान और कहानी लेखन भी साधारण और रुचिकर थी। अंग्रेजी के शिक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम के अंदर से ही प्रश्न पूछे गए थे। उधर, बुधवार को 21 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद जब छात्र आदित्य से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि पेपर थोड़ा कठिन था, लेकिन उम्मीद है पास हो जाऊंगा। छात्रा दीपिका ने भी पेपर को कठिन बताया। हालांकि वंशिका ने पेपर को सरल बताया और काफी खुश नजर आई। उधर, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता गौरव वर्मा का कहना था कि पेपर आसान था, जिस बच्चे ने थोड़ी सी मेहनत के साथ पढ़ाई की होगी, वह भी पास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed