फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encroachment removed from pond

तालाब से अतिक्रमण हटवाया

Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from pond
खेकड़ा की नालापार बस्ती में तालाब की भूमि पर बने अवैध मकानों को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन - फोटो : KAHKRA
तालाब से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा की नालापार बस्ती में तहसील प्रशासन की टीम ने तालाब से अतिक्रमण हटवाया। टीम ने तालाब की भूमि पर बनाए गए करीब एक दर्जन निर्माण ध्वस्त कराए।

आजादी की 75वीं जयंती पर देश भर में अमृत सरोवर योजना के तहत प्रत्येक जनपद में 75 से अधिक तालाब अतिक्रमण मुक्त होने हैं। खेकड़ा की नाला पार बस्ती स्थित एक बड़े तालाब की कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए हुए थे। शनिवार को एसडीएम अजय कुमार के निर्देश पर तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह ने लेखपालों की टीम के साथ तालाब पर पहुंचकर भूमि की पैमाईश कराई। पैमाईश में तालाब की भूमि पर एक दर्जन से अधिक अवैध मकान बने मिले। सभी अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया। कब्जा धारकों ने कार्रवाई का विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल के सख्त रुख के कारण वे ध्वस्तीकरण कार्य को नहीं रोक सके। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत सिजरे खसरा खतौनी देखकर क्षेत्र के सभी तालाबों से अतिक्रमण हटवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed