{"_id":"602427588ebc3ee964415f5b","slug":"encounter-lasted-for-three-and-a-half-hours-firing-terrorized-baghpat-news-mrt52473475","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे तक चली मुठभेड़, फायरिंग से दहला सांकरौद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन घंटे तक चली मुठभेड़, फायरिंग से दहला सांकरौद
विज्ञापन
फायर करते एसपी।
- फोटो : BARAUT
- बदमाशाें को पकड़ने के लिए चलानी पड़ी आंसू गैस और चिली बम
- अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश जंगल से हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। सांकरौद गांव के जंगल में पुलिस और बदमाशों की बीच साढ़े तीन घंटे तक मुठभेड़ चली। चार बीघा गन्ने के खेत में छिपे बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को आंसू गैस और चिली बम का प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद तीन बदमाश दबोच लिए गए।
जिस वक्त बदमाशों ने व्यापारी से कार लूट की वारदात अंजाम दी, तक पुलिस खेकड़ा पाठशाला पर चेकिंग कर रही थी। जब तक बदमाश तहसील से पाठशाला तक पहुंचे तो लूट की सूचना भी सभी थानों में कर दी गई। पुलिस ने चेकिंग सख्त की तो बदमाशों के हाथ-पैर फूल गए और वह सांकरौद की तरफ घूम गए। गन्ने के खेतों से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने ईख के खेतों से आमजन को दूर हटाया और धीरे-धीरे शिकंजा कसा गया। आंसू गैस चलाई गई और चिली बम का प्रयोग किया गया। साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस के शिकंजे में तीन बदमाश फंस गए, जबकि अंधेरा हो जाने के कारण एक फरार हो गया। ईंख के खेत से बदमाश फायरिंग कर रहे थे और पुलिस बाहर से जवाबी फायरिंग कर रही थी।
पेड़ पर चढ़ी पुलिस तो पकड़ा गया गौरव
खेकड़ा। मुठभेड़ शाम करीब पांच बजे शुरू हुई थी जो देर रात साढ़े आठ बजे तक चली। गन्ने के खेत में घुसे बदमाशों को पकड़ने के लिए अंधेरा होने पर पुलिस ने वाहनों की लाइटें जलाई। कुछ पुलिसकर्मी सर्च लाइट लेकर आसपास के पेड़ों पर भी चढे़। लाइट की वजह से ही बदमाश गौरव पुलिस की नजरों में आ गया। वह भागने लगा तो पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद खेत से बाहर निकल आया।
विज्ञापन
दो सिपाही भी गोली लगने से घायल
खेकड़ा। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि खेकड़ा कोतवाली प्रभारी खुद चेकिंग पर थे, जिस वजह से तत्काल बदमाशों का पीछा किया जा सका। इसी वजह से बदमाश पकड़े गए। बताया कि दो सिपाही गविंद्र और रविंद्र भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए है। उन्होंने खेकड़ा पुलिस की सराहना की है।