फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encounter between police and liquor smugglers

Baghpat News: पुलिस और शराब तस्करों में हुई मुठभेड़

Sat, 29 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 29 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and liquor smugglers
बागपत। हरियाणा के पानीपत के समालखा से कार में तस्करी कर शराब ला रहे दो शराब तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से दो शराब तस्कर और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जहां एक शराब तस्कर की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव को लेकर पुलिस लगातार शराब तस्करों पर शिकंजा कस रही है। शुक्रवार रात हरियाणा से इनोवा कार में 40 पेटी शराब तस्करी कर ला रहे दो शराब तस्करों का पुलिस टीम ने पीछा किया।
विज्ञापन

जिनके साथ सरूरपुर कलां गांव में सूजरा रोड पर पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। ठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से शराब तस्कर तहसीन निवासी अकबरपुर बरोटा और उसका साथी जयसिंह निवासी पुरखास जिला सोनीपत घायल हो गए। जबकि शराब तस्करों की गोली लगने से सिपाही अंकित और राजीव चौधरी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल शराब तस्कर जय सिंह की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

उधर पुलिस ने शराब तस्करों से इनोवा कार में लदी 40 पेटी शराब, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि शराब तस्करों से हुई मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हो गए हैं। पकड़ी गई शराब बड़ौत पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed