{"_id":"57d312e24f1c1bbb61317c94","slug":"encompass-if-not-early-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र भुगतान नहीं तो धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र भुगतान नहीं तो धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान के लिए बैठक करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों ने बैठक कर गन्ने के बकाया का भुगतान एक सप्ताह में नहीं होने पर मिल में धरना देने की चेतावनी दी।
मोहल्ला औरंगाबाद में शुक्रवार की सुबह किसान ओमकार के आवास पर गन्ना किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कहा सरकार एवं मिल मालिकों की मिली भगत के कारण गन्ने के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसान लगातार कर्जे में डूब बर्बादी की तरफ जा रहे हैं।
इसमें वक्ताअों ने कहा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। वह केवल मिल मालिकों से सांठ गांठ कर किसानों का उत्पीड़न करने में लगी है।
किसानों ने कहा उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि सरकार ने एक सप्ताह में गन्ने के बकाये का भुगतान नहीं कराया तो वह मिल में धरना शुरू करेंगे।
इसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंध तंत्र एवं सरकार की होगी। इस बैठक में ओमकार सिंह, उपेंद्र सिंह, बिलेंद्र कुमार , सुशील कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णपाल सिंह, रामपाल सिंह, विजयपाल सिंह, नरसिंह आदि रहे।