{"_id":"5e4993568ebc3ee58f7f65b1","slug":"employees-who-went-to-clean-the-kawand-road-found-rest-baghpat-news-mrt469269426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग की सफाई करने गए कर्मचारी आराम फरमाते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग की सफाई करने गए कर्मचारी आराम फरमाते मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। पुरा के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में फाल्गुनी मेला 20 फरवरी से आरंभ होगा। कांवड़ और श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों की सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। रविवार को कई ड्यूटी प्वाइंट पर कर्मचारी नहीं मिले। कई जगह कर्मचारी आराम फरमाते मिले। जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने जांच बैठा दी है।
फाल्गुनी मेले के आयोजन के अंतर्गत भड़ल गांव से बरनावा, बरनावा से गल्हैता चिरचिटा, भड़ल से बड़ौत और गौरीपुर मोड़, पुरा महादेव से बालैनी और पुरा महादेव से बुढ़सैनी जाने वाले कांवड़ मार्ग की सफाई के निर्देश दिए गए थे। रविवार को सफाई कार्य के लिए 60 कर्मचारियों की ड्यूटी थी, लेकिन अधिकतर कर्मचारी गैर हाजिर मिले। निरीक्षण करने बाद जिला पंचायत राज विभाग के जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल ने बताया कि भड़ल से डेरा सच्चा सौदा तक कोई कर्मचारी नहीं मिला। शेखपुरा के पास 11 कर्मचारी आराम फरमाते मिले। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र को प्रकरण की जानकारी दे दी गई है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
18 फरवरी को निरीक्षण करेंगी डीएम
दाहा। डीएम शकुंतला गौतम 18 फरवरी को कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करेंगी। 20 फरवरी से मेला शुरू होगा।
खाली हाथ पहुंच गए सफाई करने
दाहा। सफाई अभियान का हालत यह है कि कर्मचारी खाली हाथ ही सफाई करने पहुंच गए। जिस पर समन्वयक ने नाराजगी जाहिर की।