{"_id":"62ab60ec3023205e2149c9cc","slug":"employees-found-absent-in-inspection-sought-clarification-baghpat-news-mrt5931468185","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
डीएम:आप मुझे जानते हो, लिपिक:जी नहीं कौन हो आप, डीएम: अच्छा नहीं जानते मुझे, बागपत के नलकूप विभाग के ?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यालयों में गंदगी मिलने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय में सफाई व्यवस्था के अलावा पत्रावलियों का सही रख-रखाव और मूवमेंट रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को नलकूप कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका में कर्मचारी नीरज कश्यप अनुपस्थित मिला। उन्होंने कर्मचारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालय में साफ सफाई, पत्रवलियों का रखरखाव सही करने के निर्देश दिए। खादी ग्राम उद्योग कार्यालय के निरीक्षण में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में डीएम ने सफाई व्यवस्था और पत्रावली का भी निरीक्षण किया। कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। जल निगम कार्यालय के निरीक्षण में कर्मचारी सुनील व नकुल अनुपस्थित मिले। दोनों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर बनाने और प्रत्येक घर को ‘हर घर नल’ योजना के जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पूजा चौधरी, तहसीलदार प्रसुन्न कश्यप, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता जल निगम, खादी ग्राम उद्योग अधिकारी संदीप कुमार व कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएम को नहीं जानता नलकूप का कर्मचारी
नलकूप विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारी डीएम राजकमल यादव को नहीं जानता है। बृहस्पतिवार को कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने कार्यालय के कर्मचारी नीरज कश्यप से पूछा किया क्या आप मुझे जानते हो। कर्मचारी ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानता है।

बागपत के नलकूप विभाग के कार्यालय पर निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन