फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees engaged in cleanliness putting their lives at risk

जान जोखिम में डालकर गांव में सफाई कर रहे सफाई कर्मचारी

Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Employees engaged in cleanliness putting their lives at risk
बड़ौत। सफाई कर्मचारी कोरोना काल में खुद को जान जोखिम में डालकर गांवों में सफाई कर रहे हैं। इस दौरान उनके पांव में न जूता और न हाथ में दस्ताना होता है। वहीं, अफसरों के पास भी इनकी सुरक्षा की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अंतर्गत बड़ौत, बिनौली व छपरौली ब्लॉक हैं। उनमें करीब 150 सफाई कर्मचारी हैं। ये कोरोना महामारी के बीच गांवों में सफाई में जुटे हैं। सफाई कर्मचारियों में दीपक, सुनील, प्रमोद, आजाद, नीटू, देवेंद्र का कहना है कि उन्हें जूता और दस्ताने आदि मुहैया नहीं कराए गए हैं। जिस कारण मजबूरी में पैर नंगे सफाई करने के लिए नालियों और नालों में उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जूते व दस्ताने की मांग करने पर अधिकारी टालमटोल कर देते हैं। आरोप लगाया कि पिछले दो माह से वेतन तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। नाले में उतरकर सफाई कार्य करने वाले कर्मचारियों को ऑक्सीजन मास्क, गम-बूट्स, वाटर प्रूफ दस्ताने ऑर वाटर प्रूफ वर्दी उपलब्ध कराना जरूरी है। बिना सुरक्षा उपकरण सफाई कर्मचारियों को मैनहोल में उतारना अपराध है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। बिना सुरक्षा उपकरण के नाला सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत होने पर परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले बीडीओ
इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करा दिए हैं। फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, यदि शिकायत आती है तो उक्त सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed