{"_id":"61fab89cb20d4f37561c7305","slug":"employees-alleging-disturbances-in-casting-votes-created-a-ruckus-baghpat-news-mrt5755697146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डलवाने में गड़बड़ी का आरोप लगा कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट डलवाने में गड़बड़ी का आरोप लगा कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मतदान करती महिला कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मतदान कर्मचारियों की डलवाई जा रही थी वोट, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
- सूचना पर डीएम ने पहुंचकर अधिकारियों को लगाई फटकार, व्यवस्था ठीक कराकर डलवाई वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने वोट डलवाने में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही डीएम राजकमल सिंह पहुंच गए। डीएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और निष्पक्ष मतदान कराने और कर्मियों को लाइन में लगाने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने तीनों मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण के लिए पहुंचे कर्मचारियों की वोट डलवाने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर जब कर्मचारी वोट डालने के लिए वोटर लिस्ट मांगने लगे तो उन्हें मना कर दिया। उन्हें वोटर स्लिप पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया। कर्मचारियों ने वोटर लिस्ट पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि अधिकारी ने हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और वोटर लिस्ट दिखाने के बाद ही वोट डालने की बात कही गई। हंगामा होने की सूचना मिलने पर डीएम राजकमल यादव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डीएम ने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी कर्मियों की लाइन लगवाई गई, जिसके बाद मतदान शुरू हो सका। डीएम ने कहा कि इसमें किसी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
317 कर्मियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से डाले मत
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि बुधवार को 317 मतदान कर्मियों ने बैलेट पेपर से मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि छपरौली विधान सभा में 42, बड़ौत विधान सभा में 141 और बागपत विधान सभा में 134 मतदान कर्मियों ने मत डाला। संवाद