{"_id":"65ddcda28cbe48eea80c3d34","slug":"employee-accused-of-indecent-behavior-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-110346-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के एक युवक ने जिला अस्पताल में दवाई वितरण केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही अधिकारियों से कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बड़ौत के शुभम मित्तल ने बताया कि वह मंगलवार को जिला अस्पताल में अपने चाचा की आंख की जांच कराने के लिए आया था। चिकित्सक ने जांच कर दवाई लिख दी। जब वह दवाई लेने के लिए वितरण केंद्र पर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने अस्पताल प्रबंधन से कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस डॉ़ एसके चौधरी ने बताया कि वह व्यक्ति एक ही पर्चे पर तीन बार दवा ले चुका था, जिस पर फार्मासिस्ट ने उसे दवा देने से इंकार कर दिया था।
-- --
नगर पालिका ने अस्पताल से उठवाया कूड़ा
बागपत। जिला अस्पताल में महिला अस्पताल के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। इससे वहां से गुजरने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल प्रबंधन की ओर से नगर पालिका को कूड़ा हटवाने के लिए पत्र भेजा था। मंगलवार को नगर पालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां से कूड़ा हटवाया।