Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Embracing Vedic Ideology Will Make Life Blissful: Acharya Harbir

वैदिक विचारधारा अपनाने से जीवन बनेगा सुखी : आचार्य हरबीर

Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Embracing Vedic Ideology Will Make Life Blissful: Acharya Harbir
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बुढेड़ा के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को वैदिक यज्ञ किया गया, जिसमें आचार्य हरबीर सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक विचार धारा अपनाने से जीवन सुखी बनेगा।

कॉलेज में आचार्य हरबीर सिंह ने विधि-विधान से यज्ञ कराया, जिसमें यजमान चौधरी कृष्णपाल सिंह रहे। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति ने सहानुभूति, प्रेम और ममता को आगे बढ़ाया है। ऋषि मुनियों ने वैदिक विचार धारा देकर हमें उसे आत्मसात करके सुखी जीवन जीने का मार्ग दर्शाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देने से आत्मिक शांति व उन्नति की प्राप्ति होती है। कॉलेज संस्थापक चौधरी मुख्तियार सिंह व स्वरूपी देवी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया। यज्ञ में ब्रजपाल, रूपचंद, अरुण मलिक, प्रवीण चौहान, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed