फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eliminate problems of entrepreneurs on priority: DM

प्राथमिकता से दूर करें उद्यमियों की समस्याएं : डीएम

Sat, 16 Nov 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eliminate problems of entrepreneurs on priority: DM
प्राथमिकता से दूर करें उद्यमियों की समस्याएं : डीएम
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि सभी अधिकारी उद्यमियों, औद्योगिक इकाइयों और संगठनों के प्रतिनिधियों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहें। उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं होनी चाहिएं। निवेश मित्र की योजना की समीक्षा करते हुए पाया गया कि इसमें 503 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 68 आवेदन पत्र निरस्त किए गए। तकनीकी और मानकों के पूरा न होने की स्थिति में आवेदन निरस्त किए गए हैं।
शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने कहा कि अधिकारी बिजली पानी सफाई प्रकाश की व्यवस्था यूपीएसआईडीसी सुनिश्चित करें। उन्होंने यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग क्षेत्र में जो बाउंड्री वाल नहीं है, उसका शीघ्र निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा जो प्रशासनिक भवन क्षतिग्रस्त है, उसे भी तत्काल ठीक कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के प्रति अधिकारी संवेदनशीलता रखें और उद्यमियों की समस्या का तत्काल समाधान करें। जितनी भी औद्योगिक इकाइयां हैं, वह विकास प्राधिकरण से नक्शा अवश्य पास कराएं अगर ऐसी कोई इकाई पाई जाती है तो कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि बिजली का बिल ऑनलाइन जमा कराया जाए जिससे कि किसी प्रकार की भी समस्या का सामना न करना पड़े। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग को निर्देश दिए कि यूपीएसआईडीसी का निरीक्षण कर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, एसडीएम बागपत पुलकित गर्ग, जीएम डीआईसी हिमांशु गंगवार, अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
रैन बसेरे बनाएं व्यापार मंडल
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने मीटिंग में व्यापार मंडल को अपने क्षेत्रों में रैन बसेरे बनाए जाने के भी निर्देश दिए और गरीबों को कंबल वितरण करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed