फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity workers protest against privatization in SE office

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का एसई दफ्तर में धरना

Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatization in SE office
बागपत। निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारियों ने शुक्रवार को एसई कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा मांगों को लेकर उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिक सिटी बिल-2020 एवं विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण के लिए जारी स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट वापस लेने की मांग की। उन्होंने ग्रेटर नोएडा का विद्युत वितरण का निजीकरण और आगरा शहर का फ्रेंचायजीकरण निरस्त करने, केंद्र शासित प्रदेशों व अन्य स्थानों पर चल रही निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की। बिजली कंपनियों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन करने, बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर नियमित पदों पर भर्ती करने व निगम में रिक्त पड़े तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, कर्मियों की वेतन विसंगति को दूर कराने की मांग की। धरना देने वालों में एसई रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता अमर सिंह और गोपाल सिंह, राणा प्रताप, राकेश ढाका, रविंद्र कुमार, बृजेश कुमार, अभिषेक चाहल, मनोज कुमार, सुरजीत कुमार, शशि भूषण गुप्ता, गुलशन कुमार, मोतीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed