फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity went out in more than a hundred houses due to blowing of transformer

Baghpat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से सौ से अधिक घरों में बत्ती गुल

Wed, 12 Apr 2023 05:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 12 Apr 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity went out in more than a hundred houses due to blowing of transformer
- गांव कंडेरा के ग्रामीणों को पेयजल और पशुओं का चारा काटने के लिए उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में मस्जिद के समीप रखा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से सौ से अधिक घरों में बत्ती गुल हो गई। लोगों को पेयजल और पशुओं का चारा काटने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

कंडेरा गांव में मंगलवार की रात 62 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव के लगभग सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, मगर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के शहीदुद्दीन, राजेंद्र, नीटू, रोशन ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पेयजल और पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं और मोबाइल दूसरों के घरों पर चार्ज करने पड़ रहे हैं। गर्मी अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई है। जेई विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed