फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity theft was happening in the factory, Vigilance raided

फैक्टरी में विद्युत लाइन खींचकर बिजली चोरी, विजिलेंस ने छापा मारा

Tue, 07 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft was happening in the factory, Vigilance raided
बागपत बाइपास स्थित फैक्ट्री में अवैध तरीके से डाली गई तार - फोटो : BAGHPAT
- जंगल से अवैध रूप से फैक्टरी में खींची गई थी लाइन, मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में दिल्ली रोड बाईपास पर डिग्री कालेज के पास जींस रंगाई की फैक्टरी में विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। फैक्टरी में जंगल से बिजली चोरी करने के लिए अलग से लाइन खींची गई थी। विजिलेंस थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

दिल्ली रोड बाईपास पर डिग्री कालेज के पास जींस रंगाई की फैक्टरी है। जिसमें बिजली चोरी किए जाने की सूचना विजिलेंस टीम को मिली थी। इस सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। जहां नगर की बिजली लाइन से फैक्टरी चलाने के लिए कामर्शियल कनेक्शन लिया हुआ था। जबकि बिजली चोरी करने के लिए जंगल की तरफ से अलग लाइन खींची गई थी। उस लाइन से बिजली चोरी हो रही थी और इस तरह से लाखों का चूना विद्युत निगम को लगाया जा रहा था। विजिलेंस थाने के एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी में लाइन खींचकर बिजली चोरी हो रही थी। इस मामले में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed