फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wishing for her husband long life, she broke her fast after sighting the moon.

Baghpat News: पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए चांद को देख खोला व्रत

Fri, 30 Oct 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wishing for her husband long life, she broke her fast after sighting the moon.
बागपत की भजन विहार कॉलोनी में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनने के बाद जल अर्पित करतीं महिलाएं। संवाद
- समूह में महिलाओं ने सुनी कथा, बाजारों में शुक्रवार को भी रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलेभर में बृहस्पतिवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। करवा चौथ के दिन भी सुबह को बाजार व ब्यूटी पार्लर में भीड़ रही।
महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाएं बृहस्पतिवार को सजने-संवरने में लगी रहीं और ब्यूटी पार्लरों व श्रृंगार की दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। वहीं महिलाओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही एक-दूसरे को दोपहर में कथा सुनाई। रात को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत खोला और दांपत्य जीवन परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

इसके साथ ही पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भी दिए। शहर के बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर विधि विधान से पूजन और व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। करवा चौथ के त्योहार पर पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतियों ने भी रखे पत्नी के लिए व्रत
करवाचौथ पर जहां महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखे तो पतियों ने भी व्रत रखकर लंबी आयु की प्रार्थना की। शहर के कोर्ट रोड निवासी आशीष कुमार, चमरावल रोड निवासी अंकित कुमार, ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी शिवम ने भी पत्नी के नाम का व्रत रखा। शाम के समय चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देकर व्रत खोला।

- बाजारों में रही महिलाओं की भीड़
बड़ौत। करवाचौथ पर्व की तैयारी को लेकर बाजार में कई दिनों तक आभूषण, साड़ी, कॉस्मेटिक की दुकानों व ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की खूब भीड़ रही। बृहस्पतिवार को भी बाजार में कुछ महिलाओं ने पर्व को लेकर खरीदारी की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और एक साथ बैठकर करवाचौथ की कहानी सुनी। रात में चांद को देखने के बाद अपने पतियों के हाथों से पानी पीकर महिलाओं ने व्रत खोला।


- वीडियो कॉल कर देखा पति का चेहरा, फिर खोला व्रत
बागपत। शहर के कोर्ट रोड निवासी अंजली के पति बीएसएफ में है और कश्मीर में ड्यूटी चल रही है। चंद्रोदय होने पर अंजली ने वीडियो कॉल कर पति का चेहरा देखा और फिर व्रत खोला। इसके अलावा अन्य ऐसी कई महिलाओं ने वीडियो कॉल पर बात करने के बाद ही व्रत खोला, क्योंकि उनके पति ड्यूटी पर होने के कारण घर नहीं आ सके।

बागपत की भजन विहार कॉलोनी में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनने के बाद जल अर्पित करतीं महिलाएं। संवाद

बागपत की भजन विहार कॉलोनी में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनने के बाद जल अर्पित करतीं महिलाएं। संवाद

बागपत की भजन विहार कॉलोनी में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनने के बाद जल अर्पित करतीं महिलाएं। संवाद

बागपत की भजन विहार कॉलोनी में करवा चौथ पर्व पर कथा सुनने के बाद जल अर्पित करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed