फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity supply stalled all day in Khekra

युवक को चाकू मारकर किया घायल 21-51-01

Tue, 29 Jun 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled all day in Khekra
खेकड़ा। कस्बे के बिजलीघर की मशीनों में सोमवार सुबह खराबी आ जाने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके परिणामस्वरूप सुबह आठ बजे से देर रात ग्यारह बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं की जा सकी थी। इससे कस्बावासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के बिजलीघर की मशीन में सुबह के समय तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, व्यापार एवं औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित हुईं। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर फोन कर आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की तो बताया गया कि खराबी दूर करने में समय लगेगा। उधर, विद्युत उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को खराबी दूर करने के लिए लगा दिया गया था। तकनीकी खराबी अधिक हो जाने के कारण दिन भर दूर किए जाने का प्रयास किया गया परंतु कामयाबी नहीं मिल सकी। उन्होंने देर रात तक आपूर्ति सुचारु किए जाने की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed