फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity pole electrified barbed wire, scalding a Class 2 student.

Baghpat News: बिजली के खंभे से कंटीले तारों में उतरा करंट, कक्षा दो का छात्र झुलसा

Mon, 02 Mar 2026 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity pole electrified barbed wire, scalding a Class 2 student.
-सरोरा गांव में अपनी मां के साथ देवस्थल पर पूजा करने गया था छात्र, मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। सरोरा गांव के जंगल में देवस्थल के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन से कटीले तारों में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से कक्षा दो का छात्र राधे उर्फ रघु झुलस गया, जबकि उसकी मां पूनम बाल-बाल बच गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


सरोरा गांव निवासी पूनम सोमवार को अपने बेटे राधे उर्फ रघु को साथ लेकर जंगल में नलकूप के पास देवस्थल पर पूजा करने गई थी, तभी खेत की मेड पर पहुंची तो खेत की मेड पर लगे कंटीले तारों को राधे उर्फ रघु ने ऊपर से पार करने का प्रयास किया, तभी राधे करंट से चिपक गया। मां पूनम ने सड़क पर पहुंचकर शोर मचाया तो लोगों ने प्रधान को घटना की जानकारी दी। वहां आए प्रधान राजीव ने गैडबरा बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद करंट लगने से झुलसे छात्र को सरधना के अस्पताल में ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि छात्र के एक हाथ की अंगूली भी कटीले तारों में चिपकी रह गई। हाईटेंशन लाइन के खंभे से कटीले तार में करंट उतरने से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed