फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   electricity news

Baghpat News: चार दिन में फाल्ट नहीं तलाश पाए अफसर, तीन गांवों में बिजली बंद

Sat, 06 Sep 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
electricity news
अमीनगर सराय। लाइन में फाल्ट होने से डौला बिजलीघर से जुड़े बसौद, अमरपुर गढ़ी और गौसपुर गांव के चार हजार घरों की बिजली आपूर्ति पिछले चार दिन से ठप है। इसकी शिकायत करने के चार दिन बाद भी ऊर्जा निगम के अफसर फाल्ट नहीं तलाश पाए।
विज्ञापन

बसौद, अमरपुर गढ़ी और गौसपुर गांव के ग्रामीण राकेश, अकरम, बिजेंद्र, विकास आदि ने बताया कि चार दिन पहले जंगल में बिजली लाइन में फाल्ट हो गया था। इसके बाद तीनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि फाल्ट होने की जानकारी डौला बिजलीघर पर जाकर अफसरों को दी गई। इसके बाद अफसरों ने लाइन दिखवाई जरूर, लेकिन ठीक नहीं कराई। इससे चार दिन से तीनों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। इससे पेयजल से लेकर पशुओं के चारे की किल्लत हो रही है और दैनिक कार्य भी बाधित हो गए हैं। ग्रामीणों के इन्वर्टर बैटरे समेत अन्य उपकरण भी बंद हो गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण जनरेटर लगाकर पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की तरफ से बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए अभी तक सुचारु जवाब नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अफसरों पर समस्या का समाधान नहीं कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

-----------
ग्रामीण बोले, फाल्ट ठीक कराकर जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाए
-पशुओ के चारे की समस्या सबसे ज्यादा है। पिछले चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पशुओं के लिए चारा काटने की मशीनें भी बंद हैं। आसपास के गांवों से कटा हुआ चारा लाकर पशुओं को खिलाना पड़ रहा है, इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। -परवेज अहमद, बसौद
विज्ञापन
विज्ञापन

-चार दिन से लाइट नहीं आने के कारण पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इससे दिनभर हैंडपंपों पर पेयजल के लिए भीड़ लगी रहती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्द ही फाल्ट ठीक कराया जाए। -फजर मोहम्मद, बसौद
- चार दिनों से आपूर्ति ठप होने के कारण घरों में अंधेरा छाया हुआ है। इन्वर्टर बैटरे के साथ अधिकांश ग्रामीणों के मोबाइल भी ठप हो गए है। इससे दूसरे गांवों में जाकर मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे है। इमरान मिस्त्री गौसपुर।
-गांव में पायदान और कारपेट बनाने के लिए ग्रामीणों ने मशीनें लगा रखी हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण काम धंधा भी ठप हो गया है। इससे कामगारों को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। -शादाब त्यागी, बसौद

------------
वर्जन-
बारिश और तेज हवा चलने के कारण बिजली लाइन में फाल्ट हो गए हैं। उन्हें तलाश कर ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -केवी सिंह, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed