फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity from 15 villages stalled due to rain and strong wind

बारिश और तेज हवा से 15 गांवों की बिजली ठप

Fri, 17 Jan 2020 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity from 15 villages stalled due to rain and strong wind
बारिश और तेज हवा से 15 गांवों की बिजली ठप
विज्ञापन

बड़ौत। पिछले दो दिनों से चल रही बूंदाबांदी व तेज हवाओं के कारण एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय से संबंधित करीब 15 गांवों में दो दिनों से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शुक्रवार को आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को बावली, मलकपुर, जौनमाना, ढ़िकाना, बिजरौल, वाजिदपुर व गुराना गांव के काफी संख्या में लोग एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि गांव मेें दो दिनों से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है, जिससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। पशुओं के चारे काटने में परेशानी हो रही है। लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली नहीं होने से रात के समय गांव में चोरी होने की भी आशंका जताई है। उधर, एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह का कहना था कि तेज हवा व हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से सप्लाई ठप हो गयी थी। सप्लाई सुचारु किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक, राजेश, सुधीर, प्रमोद, हरवीर, सुखवीर, हरेन्द्र, प्रदीप, संजीव, रामवीर, अशोक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed