फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity connection given to Ramala police station after 28 years

28 साल बाद रमाला थाने को दिया बिजली कनेक्शन

Sat, 10 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection given to Ramala police station after 28 years
अमर उजाला इंपेक्ट :
विज्ञापन

अब तक ट्यूबवेल की लाइन पर कटिया डालकर थाने में चल रही थी बिजली
विद्युत निगम की टीम ने शुक्रवार को थाने में लगाया बिजली मीटर
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर करीब 28 साल पहले निर्मित रमाला थाने को आखिरकार बिजली का कनेक्शन दे दिया गया। उर्जा निगम की टीम थाने पहुंची और बिजली का मीटर भी लगाया। अभी तक खेतों में लगे ट्यूबवेल को जाने वाली विद्युत लाइन पर कटिया डालकर बिजली चलाई जा रही थी। थाने की आपूर्ति को अब गांव की लाइन से जोड़ा जाएगा।
हाइवे पर किशनपुर बिराल में साल 1992 में रमाला थाना बनवाया गया था। मगर, अभी तक बिजली का कनेक्शन थाने के नाम से नहीं लिया गया था। अमर उजाला ने पुलिस थानों पर बिजली के बकाया और चौकियों, सीओ ऑफिस बड़ौत और रमाला थाने के समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारी गंभीर हुए। एसडीओ राणा प्रताप ने बताया कि शुक्रवार को उर्जा निगम की टीम ने थाने पर पहुंचकर मीटर लगा दिया है। आवासीय भवन पर मीटर लगाया गया है। ट्यूबवेल की लाइन से अभी तक बिजली चलाई जा रही थी। जल्द ही गांव की लाइन से आपूर्ति शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

--------------------
ऊर्जा निगम और पुलिस में हो चुका टकराव
बागपत। रमाला थाने को बिजली कनेक्शन देने के लिए पुलिस और उर्जा निगम की टीम पिछले कुछ सालों में कई बार आमने-सामने आ गई थी। ऊर्जा निगम का कहना था कि पुलिसकर्मी मीटर नहीं लगाने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed