{"_id":"5f1c6e448ebc3e63e3292ad5","slug":"electric-train-running-started-on-delhi-shamli-rail-route-kahkra-news-mrt493042899","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- शामली ट्रैक पर इलेंक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- शामली ट्रैक पर इलेंक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाए जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे ओएचई पोल
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। रेल प्रशासन ने दिल्ली- शामली रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। मार्ग पर लगाए बिजली के खंभों पर ब्रैकेट लगाने के बाद अब ओएचई पोल लगाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।
वर्तमान समय में दिल्ली- शामली रेल मार्ग व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर 30 से अधिक ट्रेनें दौड़ती हैं। बागपत, शामली और सहारनपुर जनपदों के अधिकांश लोग ट्रेनों से ही यात्रा करते हैं। रेल प्रशासन ने वर्ष 2020 के शुरुआत में ही इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने का निर्णय किया था। तभी मार्ग पर बिजली पोल लगाने और उन पर लाइन लगाने के टेंडर भी छोड़ दिए थे। देश में लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मार्ग पर ज्यादातर बिजली खंभे लग चुके थे, लेकिन लॉकडाउन शुरू होते ही बिजली खंभों पर ब्रैकेट लगाने और बिजली तार लगाने का कार्य अधर में लटक गया था। अब मार्ग के पोल पर बिजली तारों के लिए ब्रेकैट भी लग चुके हैं।
स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए मार्ग पर बिजली खंभों पर ब्रैकेट लगाने के बाद अब बिजली तार डालने के लिए ओएचई पोल लगाए जा रहे हैं। इसके बाद खंभों पर बिजली के तार डाले जाएंगे। साथ ही टीमें दिल्ली की और से खंभों पर बिजली के तार डालते चल रही है। एक माह में यह कार्य पूर्ण करा दिए जाएंगे। इसके बाद मार्ग पर जल्दी ही इलेक्ट्रिक ट्रेन दौडे़गी।