Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric poles broken in storm, supply stalled in many villages

आंधी में टूटे विद्युत पोल, कई गांवों की आपूर्ति ठप

Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electric poles broken in storm, supply stalled in many villages
मुख्यमंत्री की ओर से फॉल्ट मुक्त बिजली सप्लाई देने का एलान के पहले दिन ही जनपद में फेल
विज्ञापन

शुक्रवार को सुचारु हुई व्यवस्था, लेकिन फाल्ट और लो वोल्टेज दिनभर रुलाती रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्रिपिंग फ्री बिजली देने का दावा जनपद में पहले दिन ही फेल हो गया। बृहस्पतिवार की रात्रि आई आंधी में सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शुक्रवार को विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के कुछ घंटों बाद फिर से बिजली संकट ने हजारों उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। सुबह से लेकर रात तक लोकल फॉल्ट और ट्रिंपिंग के चलते उपभोक्ता जूझते रहे।
दस दिन से भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। बृहस्पतिवार की रात्रि आई आंधी ने लोगों को थोड़ी देर के लिए गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन जनपद के बिजरौल, बड़ौली, ट्योढी, सरूरपुर, लुहारी, मलकपुर, किरठल, रमाला, लूंब, बामनौली, रंछाड, सिरसली, लौहड्डा, कोताना, जागोस, छपरौली, गुराना, हिलवाड़ी, शिकोहपुर, जौनमाना, ढ़िकाना, खेड़की, बड़ौत, बिनौली, मवीकलां, चिरचिटा, तेड़ा, सिरसलगढ़, कंडेरा, कासिमपुर खेड़ी, किशनपुर बिराल, सूप, बावली, जिवाना आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से कई विद्युत पोल टूट गए तो कहीं विद्युत लाइनें। पूरी रात इन क्षेत्रों में अंधेरा छाया गया। शुक्रवार की तड़के से निगम के अफसर काम पर जुटे और तकरीबन 12 बजे तक सप्लाई किसी तरह सुचारु करायी, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था से क्षेत्र में बिजली सप्लाई देने से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। थोड़ी ही देर में अचानक लोड बढ़ने से फिर से बिजली के फॉल्ट हुए। ट्रिपिंग की समस्या भी दिनभर बनी रही। शिकायत के बाद भी फॉल्ट सही करने में कई घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम को हुआ सात लाख का नुकसान
विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के अनुुसार आंधी से विभाग को तकरीबन सात लाख का नुकसान हुआ। बहुत से खंभे टूट गए और बहुत से लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गई। विद्युत कर्मी और मजदूर लगाकर टूटे विद्युत पोल की जगह दूसरे खंभे व टूटी लाइन को बदलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed