फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election program of cooperative societies declared by commission

Baghpat News: आयोग से सहकारी समितियों का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Mon, 28 Apr 2025 07:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 28 Apr 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Election program of cooperative societies declared by commission
-विभिन्न समितियों की प्रबंध समिति के लिए होगा चुनाव-बागपत में नवसृजित सात समितियों में भी होगा चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त ने विभिन्न समितियों की प्रबंधन कमेटी का चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया है। बाकी समितियों के अलावा जिले में सहकारिता विभाग की सात नवसृजित समितियों की प्रबंध कमेटियों के लिए चुनाव होगा। इससे किसानों में चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई।
सहकारिता, गन्ना, आवास, मत्स्य, दुग्ध उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी तथा ग्रामोद्योग, रेशम तथा उद्योग विभाग की निर्वाचन योग्य समितियों की प्रबंध कमेटी अथवा रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा। जिन समितियों में चुनाव होगा उनमें प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 30 जून को कर एक जुलाई को आपत्ति प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन

दो जुलाई में आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। तीन जुलाई को नामांकन व चार जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात जुलाई को नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसी दिन चुनाव चिह्नि आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई को मतदान होगा। सभापतियों एवं उप सभापतियों के पदों के लिए चुनाव 10 जुलाई को होगा। सहायक आयुक्त इंदू सिंह ने कहा कि अब उन समितियों का ब्योरा प्राप्त किया जाएगा जिनमें चुनाव कराए जाने हैं। ये ब्योरा मिलने पर चुनाव की तैयारी होगी।

--
नवसृजित समितियां में भी चुनाव
-सहायक आयुक्त ने बताया कि सहकारिता विभाग की दाहा, निरपुड़ा, मुलसम, बिजवाड़ा, मवीकलां तथा बामनौली की नवसृजित सात नई समितियों की प्रबंध कमेटी का चुनाव कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article