फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election of Jat Sabha office bearers today, 25 candidates will be fierce due to the arrival of the candidates.

Baghpat News: जाट सभा के पदाधिकारियों का चुनाव आज, 25 दावेदार आने से हाेगा घमासान

Sun, 26 Oct 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 26 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Election of Jat Sabha office bearers today, 25 candidates will be fierce due to the arrival of the candidates.
बागपत। जिला जाट सभा के पदाधिकारियों के लिए रविवार को जाट भवन में चुनाव होगा। इसके लिए आम सभा की बैठक बुलाई गई है। अध्यक्ष पद के 25 से अधिक दावेदार होने के कारण घमासान होगा। वहां पहले चार सदस्यों की बनाई गई समिति नाम रखेगी और उनपर सहमति नहीं बनने पर चुनाव होगा। वहीं पर्ची काटने के ब्योरे को लेकर हंगामा भी हो सकता है।
विज्ञापन

जिला जाट सभा के पदाधिकारियों का तीन साल का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा होने के बाद भी अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने उसे बढ़ाने की तैयारी कर दी थी। कार्यकाल को पांच वर्ष का कराने के लिए रजिस्ट्रार के यहां प्रस्ताव भी भेज दिया था। इसका पता चलने पर विवाद हो गया था और महासचिव, युवा अध्यक्ष समेत अन्य ने विरोध में इस्तीफा दे दिया था। इस तरह विवाद बढ़ने पर 26 अक्तूबर को चुनाव कराने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही वीरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, एडवोकेट सोमेंद्र ढाका व एडवोकेट सुनील पंवार की एक समिति बनाई गई। इस समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई कि यह अध्यक्ष और महासचिव के चुनाव को लेकर आम सहमति बनाएं, जिससे किसी तरह का विवाद नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रविवार को जाट भवन में चुनाव के लिए आम सभा की बैठक बुलाई गई है। वहां यह समिति अपनी रिपोर्ट रखेगी मगर जिस तरह से अभी तक 25 से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं उससे यह जरूर साफ हो गया कि अध्यक्ष के लिए आम सहमति बनना मुश्किल है। वहीं चुनाव के लिए जाट भवन में शनिवार को सभी तैयारियां कर ली गई है। अध्यक्ष देवेंद्र धामा के अनुसार जाट भवन में चुनाव को लेकर बैठक होगी और आम सभा में पदाधिकारियों को लेकर फैसला किया जाएगा।


अध्यक्ष बनने के लिए कई जनप्रतिनिधि भी कर रहे दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए जिलेभर से समाज के लोग दावेदारी कर रहे हैं। इनमें कई जनप्रतिनिधि, वकील, व्यापारी भी शामिल हैं। यह सभी जिला जाट सभा का अध्यक्ष बनना चाहते हैं। इसके लिए समिति से संपर्क भी कर रहे हैं जिससे वह अपने नाम पर सहमति करा सकें मगर अध्यक्ष व महासचिव के नाम को लेकर आम सभा में फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed