फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election campaign in full swing: Jayant Chaudhary's road show in Baghpat today, starts from Daha

UP: बागपत में जयंत चौधरी ने किया रोड शो, कहा-मजबूती से चुनाव लड़ रहा एनडीए, सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेंगे

Sun, 21 Apr 2024 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधर आज प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में बागपत के दाह से रोड शो के जरिए लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। उनके रोड शो के लिए सुबह ही कार्यकर्ता दाहा पहुंचना शुरू हो गए।

विज्ञापन
Election campaign in full swing: Jayant Chaudhary's road show in Baghpat today, starts from Daha
जयंत चौधरी का बागपत में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज एनडीए के स्टार प्रचारक जयंत चौधरी बागपत में रोड शो करने पहुंचे हैं। उनका रोड शो आज दाहा से शुरू हुआ जो 16 गांवों से गुजरता हुआ ढिकौली तक जाएगा।

विज्ञापन

 

बता दें कि उनका रोड शो ढिकौली तक कई बार स्थगित हो चुका है, लेकिन आज जयंत चौधरी ढिकौली तक जाएंगे। वहीं रोड शो को लेकर सुबह से ही दाहा में रालोद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ या मुंबई: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बताया, चुनाव के बाद कहां रहेगा उनका ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

Election campaign in full swing: Jayant Chaudhary's road show in Baghpat today, starts from Daha
जयंत चौधरी का बागपत में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

जयंत चौधरी बोले- मजबूती से चुनाव लड़ रहा एनडीए, हम सभी आठ सीटें जीतेंगे
यहां पत्रकारों से बात करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि पहले चरण में मतदान प्रतिशत कम रहा है और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और मुझे विश्वास है कि हम सभी आठ सीटें जीतेंगे।' 

उन्होंने कहा कि पहले चरण (यूपी में) भारतीय गठबंधन कहीं भी जमीन पर नहीं है, और अगर वे प्रभावी ढंग से प्रचार नहीं कर रहे हैं तो उन्हें वोट क्यों मिलेंगे, वे परिणाम जानते हैं और इसलिए वे सिर्फ दिखावा कर रहे हैं... लोगों ने कांग्रेस को  पूरी तरह से नकार दिया है, उनका जमीन पर कोई असर नजर नहीं आ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed