{"_id":"686754e34ee76e35bc05c710","slug":"elderly-woman-injured-by-bull-attack-on-way-to-temple-in-baghpats-lahchoda-village-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मंदिर जा रही थी... अचानक पीछे से दौड़ता आया सांड! बुजुर्गों को मारी जोरदार टक्कर हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मंदिर जा रही थी... अचानक पीछे से दौड़ता आया सांड! बुजुर्गों को मारी जोरदार टक्कर हालत गंभीर
Fri, 04 Jul 2025 09:43 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:43 AM IST
सार
बागपत के लहचोड़ा गांव में मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को आवारा सांड ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव में सांड और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : amarujala
विस्तार
लहचोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई जब एक आवारा सांड ने उसे पीछे से आकर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राजकली पत्नी महेन्द्र गांव के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से दौड़ता हुआ सांड आया और उसने जोरदार टक्कर मार दी। महिला लगभग 5 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने सांड को भगाया और महिला को तत्काल परिजनों को सूचना देकर अस्पताल भिजवाया। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीण शर्मानंद शर्मा, विनोद, मुकेश आदि ने बताया कि गांव में एक विशेष सांड है जो बीते एक महीने में करीब दर्जनभर लोगों को घायल कर चुका है। यही नहीं, गांव में बंदरों का आतंक भी बना हुआ है। वे बच्चों और बड़ों पर हमला कर रहे हैं।
अब हालात यह हैं कि ग्रामीण घर से निकलते समय हाथ में लाठी-डंडा लेकर चलने को मजबूर हैं। कई बार प्रशासन से सांड और बंदरों को पकड़वाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के लोगों ने अब डीएम से लिखित रूप में शिकायत कर इन जानवरों से मुक्ति दिलाने की मांग की है और प्रदर्शन भी किया है।