{"_id":"62813accf4761452e2080e6e","slug":"elderly-dies-due-to-collision-with-stray-cattle-baghpat-news-mrt588681221","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा गोवंश की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा गोवंश की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय के गंज मोहल्ले में रविवार को बेसहारा गोवंशों ने मचाया उत्पात
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के गंज मोहल्ले में रविवार दोपहर आवारा गोवंश ने खूब उत्पात मचाया। वहां गोवंश की टक्कर से एक बुजुर्ग भी घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने गोवंश को खेतों की तरफ दौड़ा दिया। उन्होंने प्रशासन से आवारा गोवंशों को पकड़वाने की मांग की।
गंज मोहल्ला निवासी दाताराम जाटव ने बताया कि रविवार दोपहर उनके पिता सूरजमल उर्फ मखने (85) गली में जा रहे थे। इसी दौरान वहां आवारा गोवंश ने आपस में लड़ाई शुरू कर दी। एक गोवंश ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे सूरजमल गंभीर रूप से घऱयल हो गए। उनको लेकर परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उपचार कर दिया और परिजन घर लाने लगे। वहीं, बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस पर कस्बे के लोगों ने आवारा गोवंशों को खेतों की तरफ दौड़ा दिया। उन्हाेंने प्रशासन आवारो गोवंश को पकड़वाने की मांग की।
नाले में गिरने से वृद्धा की मौत
अमीनगर सराय। कस्बा निवासी मांगे ने बताया कि उनकी माता सुखबीरी (90) घर के बाहर सोती थी। वह रविवार सुबह करीब तीन बजे बिस्तर से उठकर कहीं चली गई। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो वह नाले की तरफ जाती दिखीं। इसके बाद नाले से शव बरामद किया गया। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद