फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elder beaten, stoned at home

बुजुर्ग को पीटा, घर पर किया पथराव

Sat, 30 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Elder beaten, stoned at home
बड़ौत। हिलवाडी गांव में शादी समारोह में गए बुजुर्ग से नाराज परिवार के ही युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके घर पर पथराव भी किया। इसमें तीन महिला समेत चार लोग घायल हुए है, जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इस संबंध में घायल बुजुर्ग ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव हिलवाड़ी निवासी मीरहसन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम गांव में एक शादी समारोह था। इसमें उसे भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन परिवार के ही कुछ युवक इसका विरोध कर रहे थे। आरोप है कि वह शादी समारोह में शामिल होकर घर पहुंचा तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार की महिलाएं छुड़ाने के लिए आई तो युवकों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें मीरहसन और उसके परिवार की मंजू, अफसाना, नफीसा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, शनिवार की रात तक इस मामले में समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed