फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eighth pass fraudster posed as a policeman and duped people of Rs 5.42 lakh

Fraud:तुम्हारा भांजा गिरफ्तार हुआ है..., छोड़ने के लिए रकम लगेगी, आठवीं पास ने युवक से ठगे पांच लाख रुपये

Fri, 20 Sep 2024 01:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 20 Sep 2024 01:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रहने वाले अशोक कुमार से आठवीं पास ठग ने पांच लाख रुपये खाते में डलवा लिए। अशोक कुमार को जब अपने साथ ठगी होने का पता चला तो पांव तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Eighth pass fraudster posed as a policeman and duped people of Rs 5.42 lakh
बिग विन एप पर ऑनलाइन गेमिंग के दौरान की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत की अर्जुनपुरम काॅलोनी में रहने वाले अशोक कुमार ने 29 फरवरी को साइबर थाने में शिकायत देकर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। अशोक ने आरोप लगाया कि उसके व्हाट्सएप पर कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस वाला बताकर भांजे को दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि व्हाट्एएप पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने भांजे को छोड़ने के बदले रुपयों की मांग की। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में उससे पांच लाख 42 हजार रुपये डलवा लिए। बाद में भांजे से बातचीत होने पर उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईडी की कार्रवाई से हड़कंप: नोएडा, मेरठ और चंडीगढ़ तक जुड़ रही कड़ी, पूर्व IAS मोहिंदर से ये है कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जांच के बाद मोहम्मद आसिक निवासी मीरपुर बहानपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया। जो आठवीं पास है और वर्तमान में रघुनाथपुरी विजयनगर जनपद गाजियाबाद में रहकर एक होटल में खाना परोसने वाले कर्मियों की देखरेख करता है। गिरफ्तार आरोपी से मोबाइल, पैनकार्ड, आधार कार्ड और चेकबुक बरामद की गई। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
जिनके खाते में रुपये डलवाए, वे भी फंसेंगे
गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मा आसिक ने ठगे गए रुपये कई बैंक खातों में डलवाए, जिसके गिरोह में कई युवक शामिल हैं। पुलिस की माने तो जिनके खातों में रुपये डलवाकर निकाले गए, जांच में उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed