फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight thousand people beat up on the hotel

युवकों ने होटल पर मारपीट कर उड़ाए आठ हजार

Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand people beat up on the hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित एक होटल पर छह युवकों ने होटल मालिक व नौकर के साथ मारपीट की। होटल मालिक ने युवकों पर गल्ले से नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है। होटल मालिक ने पुलिस को लिखित सूचना दी है।

होटल के मालिक प्रवीण चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे होटल पर पिता डॉ रामरीक, कर्मचारी नरेश, गुल्लू व सानू थे। उसी समय पांच - छह युवक बाइक पर सवार होकर होटल पर आए और होटल में शराब पीने लगे। शराब पीने से मना किया तो वह युवक शराब के ठेके पर शराब पीने के बाद वापस होटल पर पहुंचे। उन्होंने पिता व कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने होटल में तोड़फोड़ करते समय गल्ले से करीब आठ हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने घटना की सूचना टटीरी पुलिस को दी है। होटल से पहले भी तीन बार लाखों रुपए का सामान व नगदी चोरी हो चुकी है। सरूरपुर चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामला शराब पीने से मना करने पर मारपीट का है। युवकों की जानकारी हो गई है, मारपीट करने वाले दो युवक थे। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed