फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight phases complete, yet seats are vacant

आठ चरण पूरे, फिर भी सीटें हैं खाली

Thu, 27 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Eight phases complete, yet seats are vacant
बड़ौत। पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश लेने को लेकर लगातार युवाओं को रूझान कम होता जा रहा है। यही कारण है कि काउंसिलिंग प्रक्रिया के आठ चरण पूरे होने के बावजूद अभी भी अधिकांश सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आठवें चरण का अंतिम दिन था। आठ चरण पूरे होने के बाद भी कुछ ट्रेड्स ऐसी हैं, जिनमें दाखिले ना के बराबर हुए हैं। इनमें डेरी इंजीनियरिंग सबसे अग्रणी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें दाखिला लेने वाले छात्रों का रुझान बहुत कम देखने को मिल रहा है। क्योंकि इस ट्रेड का प्रचार भी न के बराबर है। यह ट्रेड कोताना गांव में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में हैं, जहां पर 75 में से केवल 10 दाखिले ही लॉक किए जा सके हैं।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में छात्रों के होते जा रहे मोहभंग को लेकर शिक्षाविदों का मानना है कि इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन हुई थी और ज्यादातर देहात क्षेत्र से दसवीं परीक्षा करने वाले छात्र ऑनलाइन परीक्षा देने से कतराते हैं। इसके अलावा पॉलीटेक्निक कॉलेजों में संसाधनों का अभाव तथा पॉलीटेक्निक करने के बाद भी रोजगार के अवसरों में कमी इस बात का मुख्य कारण है। छात्रों के कम रुझान को लेकर शिक्षक भी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोताना गांव के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य लखमीचंद ने बताया कि कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग में आठ सीटें, मेकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) में आठ सीटें, डेरी इंजीनियरिंग में 65 सीटें रिक्त चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed