{"_id":"5fe62e288ebc3e3f871b73aa","slug":"eight-passengers-returned-from-uk-in-district-administration-increased-vigilance-baghpat-news-mrt517345549","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में यूके से लौटे आठ यात्री, प्रशासन ने बढ़ाई सर्तकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में यूके से लौटे आठ यात्री, प्रशासन ने बढ़ाई सर्तकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 28 दिन तक नियमित रुप की जाएगी मॉनिटरिंग
- डीएम ने वीडियो कॉल से जाना यूके से आने वाले लोगों का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रुप के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में यूके से आठ लोग लौटकर आए है। यूके से लौटने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने मॉनिटरिंग शुरूकर दी है। उधर, डीएम ने वीडियो कॉल से यूके से आने वाले लोगों का हालचाल जाना।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए रुप के मिलने से सरकार ने 31 दिसंबर तक सभी उड़ाने रद्द कर दी है। इसके अलावा सतर्कता के लिए 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक देश में आने वाले यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की नियमित मॉनिटिरिंग की जाएगी और कोई भी लक्षण दिखाई देने पर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। संक्रमण की पुष्टि न भी होने पर उनकी 28 दिन तक नियमित मॉनिटिरिंग की जाएगी। आठ लोग यूके से लौटकर आए है। डीएम शकुंतला गौतम ने शुक्रवार को यूके से लौटे जिले के आठ यात्रियों से वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कोविड़-19 कमांड कंट्रोल सेंटर से प्रतिदिन फोन पर बात कर मॉनिटिरिंग करने व कोई भी लक्षण मिलने पर सीएमओ अथवा सर्विलांस टीम को अवगत कराने के निर्देश दिए है।
जांच के 14 दिन बाद होगा फॉलोअप
बागपत। सीएमओ डा आरके टंडन ने बताया कि ब्रिटेन से आने वाले लोगों में जांच के उपरांत संक्रमण की पुष्टि हो जाती है तो प्रथम जांच के 14 दिन बाद उनकी फॉलोअप जांच कराई जाएगी। दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को डिस्चार्ज करने के बावजूद 28 दिनों की अवधि पूर्ण होने तक प्रतिदिन फोन के माध्यम से संपर्क कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जाएगी। रिपेार्ट निगेटिव आने पर मरीज की पुन: 24 घंटे में जांच कराई जाएगी।