{"_id":"5f6b8d328ebc3e2044593742","slug":"eight-new-infected-including-sdm-s-steno-baghpat-news-mrt5027264194","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्टेनो सहित आठ नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्टेनो सहित आठ नए संक्रमित
विज्ञापन
तहसील व एसडीएम कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार को एसडीएम के स्टेनो और तहसील के एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सहित आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1246 हो गई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मिलने पर तहसील व एसडीएम कार्यालय को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में आरटीपीसीआर से 498 तथा एंटीजन से 1075 लोगों की जांच की गई। इसमें एसडीएम के स्टेनो तथा तहसील में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सहित आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस पर एसडीएम कार्यालय व तहसील में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। साथ ही दोनों कार्यालयों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। संक्रमितों को कोविड़-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
नगर में चलाया विशेष कोरोना चेकिंग अभियान
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि बुधवार को कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारी एवं उनके कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई। इसमें एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, अमीन एवं लेखपालों की जांच की गई।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 कमांड कंट्रोल सेंटर में कोविड-19 संक्रमण बचाव पर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समय से बैठक में उपस्थित होने तथा मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।