फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eight eyelids supernatural Shivling in Khatta Prahladpur

खट्टा प्रह्लादपुर में आठ पलकों का अलौकिक शिवलिंग

Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Eight eyelids supernatural Shivling in Khatta Prahladpur
खट्टाप्रहलादपुर गांव के महेश मंदिर स्थित आठ पलकों वाली पिंडी - फोटो : BAGHPAT
प्राचीन कथानुसार, भगवान परशुराम ने ही मंदिर में शिव की स्थापना की थी
विज्ञापन

भगवान परशुराम ने क्रोधित होकर यहीं पर कर्ण को दिया था श्राप
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर के महेश मंदिर में आठ पलकों का अलौकिक शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। मंदिर के पास भगवान परशुराम का प्राचीन आश्रम है। प्राचीन कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम ने ही मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की थी। बागपत के अलावा अन्य राज्यों के हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते है।
जूना अखाड़े के महंत एकादशी गिरी महाराज इस अलौकिक व अद्भुत मंदिर की देख-रेख करते है। बताते है कि मंदिर प्रांगण में 25 हजार साल पुराना विशाल वटवृक्ष है। इसकी पुष्टि भारत सरकार की ऐतिहासिक धरोहरों की जांच करने वाली विशेषज्ञों की टीम कर चुकी है। वटवृक्ष पर भगवान गणेश की आकारनुमा तश्वीर बनी हुई है। बताया जाता है कि हिसावदा गांव की एक लड़की को स्वप्न में पेड़ पर गणपति महाराज की तस्वीर दिखाई दी थी। स्वप्न की सच्चाई देखने के लिए लड़की के परिजन महेश मंदिर पहुंचे थे। तभी से मंदिर की महत्ता बढ़ती चली गई। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में पूर्व महंतों की समाधियां भी बनी हुई है। एक धूना 24 घंटे चलता है। अब मंदिर में क्षेत्र के अलावा दूर दराज के श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते है।
विज्ञापन

भगवान परशुराम ने यहीं दिया था कर्ण को श्राप
प्राचीन कथानुसार, भगवान परशुराम ने इसी स्थान पर कर्ण को श्राप दिया था। महंत एकादशी गिरी महाराज बताते है कि भगवान परशुराम इसी स्थान पर कर्ण की गोद पर अपना सिर रखकर विश्राम कर रहे थे। कर्ण को बिच्छू ने काट लिया था। कर्ण के बहते खून के स्पर्श से भगवान परशुराम की नींद भंग हो गई थी। इस पर उन्हें क्रोध आ गया था और कर्ण को श्राप दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed