फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Efforts to deal with pimple-mouth disease

खुरपका-मुंहपका बीमारी से निपटने की कवायद

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Efforts to deal with pimple-mouth disease
15 सितंबर से बीमारी का टीकाकरण करने की कार्ययोजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पशुओं में फैल रही खुरपका मुंहपका बीमारी से निपटने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 15 सितंबर से टीकाकरण करने की कार्ययोजना तैयार की है। सीवीओ रमेश चंद्र का कहना है कि जिले में अभी खुरपका-मुंहपका बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। जिन गांवों में बीमारी की सूचना मिली है उनमें विभाग की टीमों में सर्वे कर पशुओं की जांच की है। जांच में पशुओं में इस बीमारी के लक्षण नहीं मिले है। ग्रामीणों की मांग पर गांवों में कैंप लगाकर पशुओं की जांच कर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है।
क्या है लक्षण
- खुरपका-मुंहपका बीमारी होने पर पशुओं की जीभ में छाले पड़ जाते है और पैरों में जख्म हो जाते है। कई बार पशुओं की जीभ की परत उतर जाती है। बीमारी होने पर पशु चारा खाना छोड़ देता है और उसे चलने में भी परेशानी होती है। समय पर सही उपचार न मिलने पर बीमारी से पशु की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

क्या है बचाव
पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए फर्श पर चूने का छिड़काव करना चाहिए। पशु की जीभ पर हल्दी पाउडर लगाकर पशुओं को विटामिन सी की खुराक दें। पशुओं के पैरों पर फिनाइल में सरसों का तेल और पानी मिलाकर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed