फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Effigy burnt for showing cousin marriage in film

Baghpat News: फिल्म में सगौत्र विवाह दिखाने पर पुतला फूंका

Fri, 16 Jun 2023 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Effigy burnt for showing cousin marriage in film
दोघट। देहाती फिल्म में सगौत्र विवाह दिखाने से नाराज ग्रामीणों ने फिल्म निर्माता कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माताओं के माफी नहीं मांगने पर महापंचायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बामनौली गांव के ग्रामीणों ने बताया कि देहाती फिल्म में सगौत्र विवाह दिखाने से समाज की भावनाएं आहत हुई है। समाज इस तरह के मामलों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देहाती फिल्म से युवाओं पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने फिल्म से विवादित दृश्य हटवाने की मांग की। साथ ही फिल्म निर्माताओं से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांफी नहीं मांगने पर महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर थांबा चौधरी गजेंद्र सिंह, सोनू माया, राहुल, विक्की, मोहित, विशु तोमर, अशोक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed