{"_id":"68bb47fd39a9b9497f004a48","slug":"education-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-137829-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मैं अनुसूचित जाति से हूं, शिक्षक व कर्मी मुझे नहीं मानते अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मैं अनुसूचित जाति से हूं, शिक्षक व कर्मी मुझे नहीं मानते अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मैं अनुसूचित जाति से हूं, इसलिए शिक्षक व कर्मी मुझे अधिकारी नहीं मानते हैं। बिनौली के खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह ने यह आरोप लगाते हुए डीएम, सीडीओ व बीएसए से शिकायत करके कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इसमें बीआरसी के तीन कर्मियों ने भी बीईओ पर मानसिक उत्पीड़न करने, कार्यालय से भगाने का आरोप लगा शिकायत कर दी। दोनों मामलों में जांच शुरू करा दी गई है।
छपरौली से एक महीने पहले ही तबादला करके बृजमोहन सिंह को बिनौली के खंड शिक्षा अधिकारी बनाकर भेजा गया था। उनका आरोप है कि मैं अनुसूचित जाति से हूं, इसलिए कर्मचारी मेरा सम्मान नहीं करते हैं। मुझे भेदभाव की नजर से देखा जाता है और कार्यालय में कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। जब किसी कार्य को कहा जाता है तो मनमानी करते हैं। इससे मैं काफी परेशान हो चुका हूं। विभागीय कार्य भी समय से नहीं होने के कारण शासन की फटकार सुननी पड़ती है।
बीईओ ने कार्यालय सहायक अवध शर्मा, अनुचर कृष्ण कुमार व एमआईएस को-ऑर्डिनेटर गौरव पर यह आरोप लगाए हैं। इन तीनों पर कार्यों में रुचि नहीं लेने और गायब रहने का आरोप भी लगाया गया। बीईओ ने यहां तक कहा कि इनमें से कोई भी मुझे अपना अधिकारी नहीं समझता है और गलत कार्य करके मुझे फंसाना चाहते हैं। आरोप है कि इनका व्यवहार देखकर कई शिक्षक भी मुझे अपना अधिकारी नहीं मानते हैं। बीईओ ने डीएम, सीडीओ व बीएसए से शिकायत करते हुए तीनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर बीएसए गीता चौधरी ने जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
कर्मियों ने भी कर दी शिकायत, बीआरसी से कार्यमुक्त करने की मांग
बीआरसी पर तैनात कार्यालय सहायक अवध शर्मा, अनुचर कृष्ण कुमार व एमआईएस को-ऑर्डिनेटर गौरव ने आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और एक-एक पत्र को चार-चार बार लिखने के लिए कहते हैं। उनको धमकाते हैं और अभद्रता करते हुए कार्यालय से बाहर निकाल देते हैं। इसकी वजह से अपमानित महसूस कर रहे हैं और यहां कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जब से बीईओ बृजमोहन सिंह बीआरसी पर आए हैं, तब से व्यवहार ठीक नहीं है। उन्होंने बीएसए गीता चौधरी को पत्र लिखकर बीआरसी से कार्यमुक्त करते हुए मूल विद्यालय में भेजने की मांग की है।
--
वर्जन
बिनौली बीईओ व तीन कर्मियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं और इसकी शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। -गीता चौधरी, बीएसए