फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: स्क्रूटनी कराने वालों को मूल अंकपत्र देना होगा वापस

Mon, 14 Jul 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
education news
बागपत। स्क्रूटनी कराने वाले विद्यार्थियों को तब तक संशोधित अंकपत्र नहीं मिलेगा, जब तक वे मूल अंकपत्र वापस नहीं कर देते हैं। इसके लिए निदेशालय के आदेश पर डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजकर पुराना अंकपत्र वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कराने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी कर परिणाम जारी कर दिया था। परिणाम जारी होने से पहले ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंकपत्र जारी कर दिए थे। डीआईओएस कार्यालय से भी सभी विद्यालयों में अंकपत्र भेजे गए थे और फिर वहां से विद्यार्थियों को अंकपत्र दे दिए गए थे ताकि वे स्नातक में दाखिला ले सकें। अब स्क्रूटनी के बाद संशोधित अंकपत्र भी परिषद से आ गए हैं।
विज्ञापन

सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा कि संशोधित अंकपत्र विद्यार्थियों को तभी दिया जाएं, जब वे मूल अंकपत्र वापस कर देंगे क्योंकि मूल अंकपत्र का दुरुपयोग होने का खतरा रहता है। सचिव का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों को मूल अंकपत्र लेने के बाद ही संशोधित अंकपत्र देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अभी तक मूल अंकपत्र वापस नहीं लिया जाता था, लेकिन पहली बार नियम में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed