फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   education news

Baghpat News: विद्यालयों का विलय करने पर शिक्षिकाओं ने जताया विरोध

Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
education news
बागपत। महिला शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षिकाओं ने बीएसए कार्यालय में पहुंचकर विद्यालयों के विलय का विरोध जताया। उन्होंने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों का विलय करने की जगह शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन


संघ की जिलाध्यक्ष मंजू रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की शिक्षा का हनन करना चाहती है। निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए ही विद्यालयों का विलय करने का निर्णय लिया गया है। 50 से कम विद्यार्थी वाले विद्यालयों का विलय होने का असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय को वापस नहीं लिया जाता तो वह आंदोलन करेंगे। उन्होंने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यतेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि विद्यालयों का विलय का निर्णय वापस लेने की मांग की। इस दौरान यशपाल सिंह, मनोज कुमारी, नीलम देवी व किरण कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed