{"_id":"68f29cc7502e84117b073690","slug":"education-news-baghpat-news-c-26-1-aur1003-151803-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बोर्ड परीक्षा में इस बार शामिल होंगे 23,175 परीक्षार्थी, 1205 परीक्षार्थी घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बोर्ड परीक्षा में इस बार शामिल होंगे 23,175 परीक्षार्थी, 1205 परीक्षार्थी घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में कुल 23,175 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस बार गत वर्ष की तुलना में 1205 परीक्षार्थी कम हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए छात्रों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई थी। इसके बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 30 सितंबर की मध्यरात्रि तक छात्रों का विवरण एवं शुल्क परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना था। इसमें हाईस्कूल में 12322 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 65 अधिक है। वहीं इंटरमीडिएट में 10853 छात्र पंजीकृत हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1270 कम हैं। यदि किसी छात्र के शैक्षिक विवरण या पंजीकरण में त्रुटि हुई है तो परिषद ने उसे सुधारने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। सुधार की प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर की जा सकती है। शिक्षा विभाग ने छात्रों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे सभी विवरण की बारीकी से जांच करें और समय रहते सुधार कार्रवाई पूरी करें, जिससे किसी छात्र को परीक्षा के समय कोई कठिनाई न हो
-नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी
यूपी बोर्ड के लिए परीक्षार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विवरण में सुधार के लिए अवसर दिया गया है। बोर्ड के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
-लता राठौर, प्रभारी डीआईओएस