फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Education is being commercialized due to wrong policies of the government

Baghpat News: सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा का व्यापारीकरण हो रहा

Tue, 10 Sep 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Education is being commercialized due to wrong policies of the government
-शिक्षकों ने जिविनि कार्यालय पर धरना देकर प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने की उठाई मांग
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने सोमवार को शिक्षकों की मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

धरने में कार्यक्रम संयोजक प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी और जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा का व्यापारीकरण व बाजारीकरण किया जा रहा है। नये आयोग में सेवा की शर्ते समाप्त होने से शिक्षकों का शोषण व उत्पीड़न बढ़ रहा है। शिक्षकों के एरियर, एनपीसी, जीपीएफ का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, जबकि उन पर पहले एनपीएस और अब यूपीएस थोपी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने और निजीकरण को रोकने के लिए शिक्षकों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से जिला स्तर पर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का जल्द समाधान कराने की मांग की। धरने में डॉ़ उमेश चंद त्यागी, जिलामंत्री संजीव कुमार तोमर, सुशील चौधरी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी, सीमा त्रिपाठी, भरत सिंह, सुदेश, शकील अहमद सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed