{"_id":"627168d9a563a652a758b18c","slug":"education-department-could-not-distribute-smart-phones-and-tablets-even-in-two-months-baghpat-news-mrt5870144104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में भी स्मार्ट फोन और टैबलेट नहीं बांट सका शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में भी स्मार्ट फोन और टैबलेट नहीं बांट सका शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 20941 विद्यार्थियों को किया जाना है वितरण, शासन से मिल चुके है 10,134 स्मार्ट फोन और टैबलेट
- 514 विद्यार्थियों को ही बांटे गए थे दिसंबर माह में केवल, अधिकारी कर रहे जल्द वितरण का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन से स्मार्टफोन और टैबलेट मिलने के बावजूद शिक्षा विभाग उन्हें दबाए बैठा है। शिक्षा विभाग को 10,134 स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए जा चुके है, लेकिन अब तक केवल 514 छात्र-छात्राओं को ही वितरण किया गया है। स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए छात्र-छात्राएं लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है। कई बार डीएम से शिकायत भी कर चुके है। अब शिक्षा विभाग के अधिकारी जल्द ही कार्यक्रम करके स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटने का दावा कर रहे है।
शासन ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण करने की घोषणा की थी। जिले की शैक्षिक संस्थाओं की ओर से स्मार्ट फोन और टैबलेट के लिए 23,924 छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड किया गया था। इनमें से विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 20,941 आवेदन सही मिले थे। शासन स्तर से दिसंबर माह में जिले के 514 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया गया था। इसके बाद शासन की ओर से फरवरी माह में ही शिक्षा विभाग को 3215 टैबलेट और 6919 स्मार्टफोन फरवरी माह में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अभी तक विभाग की ओर से टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है।
विधान सभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो गई थी। इसके बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा और मूल्यांकन कार्य कराया गया था। इस कारण जिले में स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण नहीं हो पाया था। अब जल्द ही शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए 10,134 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित कराए जाएंगे। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक