फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Earn quick money were robbed in baghpat

जल्दी पैसा कमाने के लिए कर रहे थे लूट

Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 24 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Earn quick money were robbed in baghpat
सचिन। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में छपरौली पुलिस ने यमुना खादर में पशु व्यापारी से लूटपाट करते युवक को ग्रामीणों की मदद से चाकू समेत धर दबोचा। वह जल्दी पैसा कमाने के लिए अपराध करने निकला था, लेकिन पहली वारदात में ही पकड़ा गया।
विज्ञापन


सीओ रमाला राजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को छपरौली का नवाब पुत्र मीनू यमुना खादर से हरियाणा में पशु खरीदने जा रहा था। पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और उस पर तमंचे व चाकू तान दिए। नवाब में शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उधर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस पर बदमाश भागने लगे, लेकिन एक को बाइक डीएल 45 बीए 1539 के साथ दबोच लिया गया।

विज्ञापन

 

पकड़ा गया बदमाश 18 वर्षीय सचिन पुत्र सतीश धनकौशिया पट्टी छपरौली का रहने वाला है। उसके पास से चाकू मिला है। उसने भागते समय इलियास नामक व्यक्ति पर चाकू से प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका फरार साथी अंकित पुत्र विनोद निवासी छपरौली है। पुलिस ने बताया कि अंकित तमंचा लेकर भाग गया। सचिन कक्षा 11 का छात्र है। सचिन ने बताया कि वह जल्द पैसा कमाने के लिए अपराध की दुनिया में उतरा था, लेकिन पहले ही अपराध में पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed