फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Earlier the officers were sleeping, now the money was released overnight

Baghpat News: 66 गांवों के 31 करोड़ दबाकर बैठे रहे अफसर तो प्रदेश में बागपत फिसड्डी रहा

Sun, 25 Dec 2022 05:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Earlier the officers were sleeping, now the money was released overnight
स्वच्छ भारत योजना - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मिशन में 66 गांवों के लिए मिला 31 करोड़ रुपये का बजट पंचायत राज विभाग के अधिकारी दबाकर बैठे रहे। एक भी गांव ओडीएफ प्लस घोषित नहीं हो पाया और बागपत जिला स्वच्छ भारत मिशन पिछड़ गया। धनराशि खर्च नहीं होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी हुई तो विभाग की नींद टूटी और शनिवार रात तक भुगतान कराया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत 66 गांवों को ओडीएफ प्लस बनाया जाना था और इसके लिए इस साल मई माह में बजट मंजूर भी हो गया। तीन माह बाद शासन ने बजट भेजना भी शुरू कर दिया, लेकिन यह बजट पंचायतों को जारी नहीं किया।
विज्ञापन


31 करोड़ रुपये में से अभी तक मात्र तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। जिन 4400 लाभार्थियों के यहां शौचालय बनाए जाने थे, उनमें से 2745 को पहली किस्त भी जारी नहीं की गई। बागपत जिले के मिशन में पिछड़ने पर चार दिन पहले ही पंचायतीराज विभाग के निदेशक अनुज कुमार झा ने डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवों और प्रधानों पर बनाया बिना कार्य के भुगतान का दबाव
डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के बाद विभाग की नींद टूटी है। सभी सचिवों की बैठक बुलाई गई और उनको प्रधान से बात करके बिना कार्य के भी शुरूआती भुगतान करने का दबाव बनाया गया है। कई प्रधानों ने इन्कार कर दिया तो कई गांवों में शनिवार रात तक सचिव भुगतान करने में लगे रहे।

मेरे गांव का स्वच्छ भारत मिशन के तहत 48 लाख रुपये का बजट आया हुआ है जो दो दिन पहले ही दिया गया है। अब कहा गया था कि जिससे कार्य कराना है, उसे बिना काम के कुछ बजट जारी कर दिया जाए। मैंने इन्कार कर दिया है, टेंडर जारी कर कार्य शुरू होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। - अश्वनी, प्रधान वाजिदपुर
--
मेरे गांव के लिए 48 लाख रुपये का बजट आया हुआ था। उसे 15 दिन पहले ही दिया गया है। अब कार्य शुरू कराया गया है और अभी तक चार लाख रुपये खर्च किए गए है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे। - हसरत, प्रधान निवाड़ा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी गांवों में बजट जारी कर दिया गया है। वहां कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए गए है। प्रतिकूल प्रविष्टि कई दिन पहले मिली थी। अब कार्य में सभी को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। - अमित त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed