{"_id":"6255bb5e008c385220767bd6","slug":"duty-of-examiners-will-be-done-online-for-evaluation-baraut-news-mrt584155837","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन लगेगी परीक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन लगेगी परीक्षकों की ड्यूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कॉलेज संचालकों को शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन अपडेट करने के लिए दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आए पत्र के बाद डीआईओएस ने कॉलेज संचालकों को शिक्षकों का ऑनलाइन डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन के अंदर ही यह कार्य पूरा करने को कहा गया है, ताकि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति हो सके।
वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जल्दी ही शुरू होना है। मूल्यांकन के लिए विषयवार शिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आए निर्देश के बाद डीआईओएस ने कॉलेज संचालकों को शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करने के निर्देश दिए है। शिक्षक का नाम, पदनाम, शैक्षिक योग्यता, विषय आदि के विवरण की जांच कर परिषद की वेबसाइट पर 13 व 14 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड कर दें। जिन शिक्षकों के विवरण छूट गए हो, उन्हें भी इसमें जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।