{"_id":"607f10bd8ebc3ecffe4fb773","slug":"durgashtami-special-worship-of-mother-durga-in-homes-and-temples-baghpat-news-mrt5353294159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गाष्टमी: घरों और मंदिरों में हुई मां दुर्गा की विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गाष्टमी: घरों और मंदिरों में हुई मां दुर्गा की विशेष पूजा
विज्ञापन
बागपत। दुर्गाष्टमी पर घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना हुई। लोगों ने हवन कर कन्याओं को भोजन कराया और मां के चरणों में प्रसाद भेंट कर नवरात्र के व्रत खोले। बुधवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूजा अर्चना के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस का पालन कराया गया। श्रद्धालु मंदिरों में मास्क पहनकर पूजा करने के लिए पहुंचे। नगर के जानकी दास मंदिर में ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए हवन कराया गया।
दुर्गाष्टमी पर नगर के ठाकुरद्वारा, बागेश्वर मंदिर, पक्का घाट मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया। पूजा अर्चना के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य कर सोशल डिस्टेंश का पालन कराया गया। मंदिरों में हवन का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। घरों में मां की पूजा अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर व्रत खोले। कुछ श्रद्धालु बुधवार को नवमी में अपने व्रत खोलेेंगे। बाबा जानकीदास मंदिर में देर शाम छह बजे मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में मां दुर्गा का हवन कराया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। हवन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हवन में मास्क अनिवार्य रहा। श्रद्धालुओं के लिए हाथ धोने की व्यवस्था कराई गई और सोशन डिस्टेंस का पालन कराया गया।