फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to divert route, fare of Meerut will increase with distance

रूट डायवर्ट होने से दूरी के साथ बढ़ेगा मेरठ का किराया

Sun, 21 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to divert route, fare of Meerut will increase with distance
बागपत। मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने मार्ग को डायवर्ट कर दिया है। इससे मेरठ से बागपत की दूरी 50 किलोमीटर के बजाए 70 किलोमीटर से अधिक हो गई है। दूरी अधिक होने के कारण अब मेरठ की यात्रा लंबी होने के साथ महंगी हो जाएगी। रोडवेज की ओर से सोमवार को डायवर्ट मार्ग का सर्वे कराकर किराए में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण को लेकर शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने मेरठ-बागपत मार्ग को राष्ट्रवंदना चौक से डायवर्ट कर दिया है। अब मेरठ से बागपत आने वाले बालैनी से अमीनगर सराय वाया बड़ौत से होते हुए बागपत आएंगे। बागपत से जाने वाले वाहन बड़ौत से वाया सराय से बालैनी होते हुए मेरठ जाएंगे। मार्ग डायवर्ट होने से मेरठ से बागपत की दूरी अब 50 किलोमीटर के बजाए 70 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी। मार्ग की दूरी बढ़ने से मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों पर किराए का बोझ बढ़ेगा। रोडवेज की ओर से सोमवार को मार्ग का सर्वे कर किराए में बढ़ोत्तरी की जाएगी। भैंसाली डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को मार्ग का सर्वे कराया जाएगा तथा दूरी के हिसाब से किराया बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ये नया रूट
- मेरठ से आने वाले बालैनी से अमीनगर सराय वाया बड़ौत से होते हुए बागपत आएंगे।
- बागपत से जाने वाले वाहन बड़ौत से वाया सराय से बालैनी होते हुए मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed